इस शेयर के अच्छे दिन आ सकते हैं वापस, ब्रोकरेज ने 540 रु के नये टारगेट के साथ दिया Buy रेटिंग

सिक्योरिटी सर्विसेज प्रोवाइड करने वाली भारतीय कंपनी SIS Limited के शेयर जब से लिस्ट हुए हैं तब से इसके अच्छे दिन नहीं आ रही हैं। कंपनी के शेयर 2017 में मार्केट में लिस्ट हुए थे। उसके बाद से ही इसके शेयर में उप डाउन आते रहे हैं। लेकिन जब से लिस्ट हुआ हैं तब से इस कंपनी के शेयर अपने लॉन्ग टर्म शेयर होल्डर्स को एक भी पैसा बनाकर नहीं दिया हैं। बल्कि इसके शेयर की कीमतों में गिरावट ही आयी हैं।

अभी SIS लिमिटेड के शेयर की कीमत करीब 419.75 रुपये पर ट्रेंड कर रहा हैं। वही इस शेयर का 52 वीक का हाई 564.55 रुपये हैं तो वही 52 वीक का लो 393 रुपये हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने अपने शेयर होल्डर्स का 4.38 फीसदी का नुकसान करा चुकी हैं। लेकिन अब ब्रोकरेज फर्म का कहना हैं की इस कंपनी के अच्छे दिन आने वाले हैं और अगले कुछ महीने में इसके शेयर 540 रूपए के टारगेट को छू लेंगे।

SIS Ltd के शेयर के आने वाले हैं अच्छे दिन

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट ने इस कंपनी के जारी किये गए जून 2024 के तिमाही रिजल्ट के बाद बताया हैं की इस कंपनी के शेयर की अच्छे दिन वापस आने वाले हैं। एक्सिस डायरेक्ट ब्रोकरेज हाउस ने कहा की आने वाले अगले 12 से 18 महीने में इसके शेयर अच्छे कमाई करा सकते हैं। और इसके शेयर में एक अच्छी रिकवरी देखने को मिल सकती हैं।

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट ने साथ ही इसके जून के नतीजे को देखते हुए इस कंपनी के शेयर को 540 रुपये के नए टारगेट के साथ लॉन्ग टर्म विज़न के साथ buy रेटिंग दी हैं। कहा हैं की कंपनी के मैनेजमेंट अच्छी कंडीशन में आ चुकी हैं और इसके प्रॉफिट में एक तगड़ा रिकवरी हुयी हैं। जिससे की इसके शेयर की कीमतों में आने वाले दिनों में अच्छी खासी रिकवरी देखने को मिल सकती हैं।

इसे भी पढ़े: घाटे में चल रही इस पावर कंपनी को हुआ सीधे 10666 करोड़ का फायदा।

जून तिमाही में कंपनी को हुआ हैं 64.22 करोड़ रुपये का फायदा

कंपनी SIS Limited ने अपने जून 2024 के तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। इस नतीजे में कंपनी ने अपने प्रॉफिट में अच्छी रिकवरी की हैं। जैसे की पिछले कई तिमाही से कंपनी के प्रॉफिट लगातार निचे गिर रहे थे। जैसे की जून 2023 में कंपनी का प्रॉफिट 89.51 करोड़ रु था , वही सितम्बर 2023 में यह प्रॉफिट घटकर 75.28 करोड़ रुपये हो गया था ,वही दिसंबर 2023 में यह प्रॉफिट और गिरकर 36.93 करोड़ हो गया और अंत में मार्च 2024 में इस कंपनी के प्रॉफिट गिरकर कंपनी घाट में चली गयी और कंपनी को 11.67 करोड़ रुपये का घटा हुआ।

लेकिन अब वापस से जून 2024 के रिजल्ट में कंपनी ने बताया हैं की कंपनी को 64.22 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ हैं और यह घाटे से रिकवर होकर वापस से प्रॉफिट में आ गयी हैं। हालाँकि यदि साल दर साल देखे तो कंपनी के प्रॉफिट में अभी में 28 फीसदी की गिरावट ही हैं। क्यूंकि पिछले साल जून में इस कंपनी का प्रॉफिट करीब 89.51 करोड़ रुपये था। वही इस साल यह अभी 64.22 करोड़ रुपये ही हैं।

इसे भी पढ़े: BHEL कंपनी को मिला 10000 करोड़ रुपये का भारी आर्डर, शेयर बनेंगे रॉकेट।

ब्रोकरेज फर्म ने दिया 540 रु का नया टारगेट

ब्रोकरेज फर्म ने कहा हैं की कंपनी के मैनेजमेंट का भरोसा हैं की कंपनी को आने वाले समय में सर्विसेज की मांग बढ़ेगी और हाल ही में मिले ऑर्डर्स से उन्हें सपोर्ट भी मिलेगा। जिससे की मैनेजमेंट इसके प्रॉफिट को इम्प्रूव करने कामयाब होगा। और इसके साथ ही भारत में हो रहे सिक्योरिटी और फैसिलिटी मैनेजमेंट के हो रहे ग्रोथ से इस कंपनी को भी मजबूती मिलेगी और और ये अच्छी से रिकवरी कर पाएंगे।

इसके मैनेजमेंट और प्रॉफिट में हो रहे इस अच्छे रिकवरी को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ऐक्सस डायरेक्ट ने इस कंपनी के शेयर को 12 से 18 महीने में 30 फीसदी की धमाकेदार रिकवरी का भरोसा जताया हैं। और बताया हैं की आने वाले समय में इस कंपनी के शेयर 540 रुपये के टारगेट को छू लेंगे। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने इस शेयर को 540 रुपये के टारगेट के साथ buy रेटिंग दी हैं।

Disclaimer: StocksNews18.com अपने रीडर्स को अपने आर्टिकल के माध्यम से कोई भी शेयर खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता हैं। इस वेबसाइट पर पब्लिश किये गए आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी प्रदान करना होता हैं। इसीलिए कोई भी शेयर खरीदने से पहले किसी सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार से सलाह जरूर ले।

Leave a Comment