भारत सरकार की रेल कंपनी रेलवे विकास निगम लिमिटेड को हाल ही में एक बहुत बाड़ा आर्डर मिला हैं ,जिसके बाद इसके शेयर में लगभग 3 फीसदी से अधिक का उछाल आया और इसने बजट के दिन हुए गिरावट को रिकवर भी कर लिया हैं। हालाँकि आज रेलवे विकास निगम लिमिटेड के शेयर में वापस से 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही हैं। लेकिन यह गिरावट नार्मल हैं।
वही रेलवे के इस मल्टीबैगर स्टॉक के लिए सेबी रजिस्टर्ड इन्वेस्टर्स और एक्सपर्ट्स का मानना हैं की यह कंपनी सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी हैं जो लॉन्ग टर्म के हिसाब से अच्छी हैं और ये अभी और अच्छी मुनाफा कमा कर देगी। आपको बता दे की RVNL ने पहले से बहुत तगड़ा रिटर्न बना कर दे दिया हैं। पिछले एक साल में 400% तो पिछले तीन साल में 1900 फीसदी से अधिक का रिटर्न बना कर दिया हैं। लेकिन अभी भी ब्रोकरेज और एक्सपर्ट्स इस शेयर को लेकर पॉजिटिव हैं।
एक्सपर्ट बोले 1000 रु के पार जायेगा RVNL
RVNL कंपनी को मिलते हुए नए नए बड़े आर्डर और कंपनी के ग्रोथ रेश्यो को देखते हुए सेबी रेगिस्टर्स इन्वेस्टर गौरव गोयल का कहना हैं की अभी इस कंपनी में आयी गिरावट की वजह बजट में मिली निराशा के कारण आयी हैं। आपको बता दे की इसका शेयर 647 रुपये से गिराकर 552 रुपये पर आ गया था। लेकिन वापस से इस कंपनी के शेयर ने रिकवरी कर 601 रु पर आ गया हैं।
आगे गौरव गोयल जी कहते हैं की इस कंपनी का प्राइस to earing रेश्यो 79 गुना और प्राइस टू बुक रेश्यो 15 गुना हैं। जो वाकई अधिक हैं। उनका मानना हैं की कंपनी के शेयर शार्ट टर्म के लिए थोड़ी रिस्की हैं लेकिन लॉन्ग टर्म के लिए सही हैं। उन्होंने कहा की अभी इस कंपनी का एअर्निंग और आर्डर बुक रेश्यो मजबूत हैं और जैसे जैसे भारत सरकार रेलवे का विकास कर रही हैं वैसे वैसे इस कंपनी का आगे जाना भी संभव हैं। इसीलिए लॉन्ग टर्म के हिसाब से यह शेयर अच्छा। हैं।
इसके साथ ही एक्सपर्ट्स इस कंपनी के शेयर को लेकर खरीददारी की सलाह देते हैं। और बोलते हैं आने वाले तीन चार सालो का लॉन्ग टर्म व्यू लेकर आप 1000 रुपये के प्राइस टारगेट को लेकर इसे 500 रुपये या उससे कम पर खरीद सकते हैं। आपको बता दे की अभी बजट के दिन ही इस कंपनी के शेयर 647 रुपये से टूटकर सीधे 552 रुपये पर आ गया था। लेकिन अब वापस से इस कंपनी का शेयर 601 रुपये पर ट्रेंड कर रहा हैं।
इसे भी पढ़े: इरेडा का शेयर में आने वाली हैं बड़ी तेज़ी , शेयर बना रहा हैं तगड़ा रेंज।
कंपनी को मिला हैं 739 करोड़ का बड़ा आर्डर
हाल ही में कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश विद्युत् बोर्ड की ओर से राज्य में वितरण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और उनका विकास करने के लिए रेलवे विकास निगम को एक बड़ा आर्डर दिया हैं। जिसका आर्डर वैल्यू करीब 739.07 करोड़ रुपये हैं। इस आर्डर के तहत RVNL को हिमाचल प्रदेश में राज्य विद्युत् बोर्ड की ओर से राज्य में वितरण बुनियादी विकास के ढांचे का विकास करना हैं। रेल विकास निगम ने बताया की हिमाचल प्रदेश द्वारा दिए गए इस आर्डर का कुल कॉन्ट्रैक्ट साइज करीब 739.07 करोड़ रुपये हैं। और इस कॉन्ट्रैक्ट को कंपनी को 2 साल में पूरा करना हैं।
इसे भी पढ़े: सुजलॉन एनर्जी के शेयर हुए 70 रुपये के पार , जल्द ही पार करेगा 75 रु का टारगेट।
आर्डर मिलने के बाद आयी 3 फीसदी से अधिक की तेज़ी
जैसे ही RVNL ने अपने इस आर्डर के बारे में एक्सचेंज को सुचना दी तो वैसे ही इसके शेयर में अगले दिन 3 फीसदी से अधिक की वृद्धि देखने को मिली। उससे पहले भी कंपनी के शेयर ने दमदार रिकवरी की थी और सीधे 10 फीसदी का अप्पर सर्किट लगाया था। आपको बता दे की आने वाले कुछ दिनों में इस कंपनी का जून का तिमाही नतीजे जारी होने वाले हैं। इस जून के तिमाही नतीजे के बाद कंपनी के शेयर में हलचल हो सकती हैं। आपको बता दे की 8 अगस्त को इस कंपनी की बोर्ड मीटिंग होने वाली हैं। जिसमे इसके जून तिमाही को जारी करने के बारे में बात किया जायेगा और साथ में अन्य कई बड़े मुद्दों पर बात की जनि हैं।
Disclaimer: StocksNews18.com पर पब्लिश किये गए आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना हैं। यह वेबसाइट किसी को भी कोई भी शेयर खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देती हैं। इसीलिए कोई भी शेयर खरीदने और बेचने से पहले किसी सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार से सलाह जरूर ले।
