Jio Financial Services के जून तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जून नतीजे के बाद से इसके शेयर में लगातार गिरावट जारी हैं। पिछले मात्र 15 दिन में ही कंपनी के शेयर में 8 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी हैं। आपको बता दे की कंपनी द्वारा जारी जून 2024 तिमाही रिजल्ट में कंपनी को 313 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ हैं। वही एक साल पहले जून 2023 के तिमाही नतीजे में इस कंपनी का प्रॉफिट 332 करोड़ रुपये था।
कंपनी के शेयर में भी गिरावट देखि जा रही हैं। कंपनी के शेयर पिछले 15 दिन में 8 फीसदी तक टूट चुके हैं। 15 जुलाई को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 355.90 रुपये के आस पास था। वही आज 31 जुलाई को इस कंपनी के शेयर की कीमत 328.50 रुपये हैं ,मतलब की पिछले पंद्रह दिन में ही इस कंपनी के शेयर में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी हैं।
Jio Financial Services के प्रॉफिट में 5 फीसदी की गिरावट
पिछले साल जून 2023 के तिमाही में कंपनी का टोटल प्रॉफिट 332 करोड़ रुपये था। वही इस साल जून 2024 के तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट घटकर 313 करोड़ रुपये हो गया हैं। मतलब की देखा जाये तो कंपनी के प्रॉफिट में पिछले साल के मुकाबले इस साल 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आयी हैं।
वही इसके रेवेन्यू पर एक नजर डाले तो पिछले साल जून 2023 के तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 414 करोड़ रुपये था ,वही इस साल जून 2024 में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 418 करोड़ रूपए हो गए हैं। मतलब पिछले साल की तुलन में इस साल इस कंपनी के रेवेन्यू में बृद्धि ही हुयी हैं। लेकिन फिर भी कंपनी के प्रॉफिट में कमी हो गयी हैं।
इसे भी पढ़े: RVNL को मिला 739 करोड़ रुपये का एक और आर्डर, शेयर बनेंगे रॉकेट।
एक साल में दिया हैं 25 फीसदी का रिटर्न
Jio फाइनेंसियल सर्विसेज के शेयर ने पिछले एक साल में अपने शेयर होल्डर्स को 25 फीसदी का रिटर्न दिया हैं। जो की एक नार्मल स्टॉक्स के लिए अच्छा रिटर्न हैं। लेकिन इस साल के शेयर बाजार में जिस प्रकार से रैली चल रही हैं उस प्रकार से इस स्टॉक ने कुछ खास रिटर्न नहीं दिया हैं। जहा मैक्सिमम स्टॉक्स ने पिछले एक वर्षो में 50 से 100 फीसदी का रिटर्न दिया हैं वही इस स्टॉक्स नई 25 फीसदी का रिटर्न दिया हैं।
पिछले साल 1st अगस्त को इस कंपनी का शेयर की कीमत करीब 248.90 रुपये थी वही आज यानि की 31th जुलाई 2024 को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 328.50 रुपये के आस पास हैं। मतलब की कंपनी के शेयर ने अपने शेयर होल्डर्स को एक साल में 25 फीसदी का रिटर्न दिया हैं।
वही पिछले एक साल के लो और हाई प्राइस को देखे तो इस कंपनी के शेयर का 52 वीक का लो प्राइस 202.80 रुपये हैं तो वही 52 वीक का हाई प्राइस 394.70 रुपये हैं। अभी कंपनी के शेयर में थोड़ा करेक्शन चल रहा हैं और इसके शेयर पिछले एक महीने से गिर ही रहे हैं।
इसे भी पढ़े: स्माल कैप के इस कंपनी को टाटा मोटर्स से मिला 147 करोड़ रुपये का आर्डर , शेयर बना रॉकेट।
विदेशी इन्वेस्टर्स ने घटाया अपन हिस्सेदारी
पिछले मार्च 2024 के तिमाही में कंपनी में विदेशी निवेशकों का टोटल हिस्सेदारी 19.45% था वही जून 2024 के तिमाही नतीजे में अब विदेशी निवेशकों का इस कंपनी के शेयर में हिस्सेदारी घटकर 17.55% रह गयी हैं। मतलब की इस कंपनी में से विदेशी निवेशक अपनी हिस्सेदारी कम किये हैं।
तो वही इस कंपनी में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी प्रोमोटर्स के पास हैं। प्रोमोटर्स के पास इस कंपनी का 47.12% हिस्सेदारी हैं। तो वही रिटेल इन्वेस्टर्स के पास इस कंपनी का 23.44% हिस्सेदारी हैं।
Disclaimer: इस वेबसाइट पर पब्लिश किये गए आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना हैं। हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से किसी को भी कोई भी शेयर खरीदने और बेचने का सलाह नहीं देते हैं। कोई भी शेयर खरीदने और बेचने से पहले अपने फाइनेंसियल सलाहकार से सलाह जरूर ले।

Very good things you are doing
Thank You Sir