भारतीय शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक दिग्गज कंपनियां हैं। जिसने अपने शेयर होल्डर्स को करोड़ पति बना दिया हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी कंपनी के शेयर ढूंढ कर लाये हैं जिसने अपने शेयर होल्डर्स को करोड़ पति तो बनाया हैं लेकिन सालो में नहीं , सिर्फ चार महीने में। इस कंपनी का नाम हैं Kothari Industrial Corporation. इस कमपनी के शेयर ने अपने शेयर होल्डर्स को मात्र चार महीने में ही मालामाल कर दिया हैं।
इस कंपनी के शेयर ने मात्र चार महीने में ही 588 फीसदी से भी अधिक का रिटर्न दिया हैं। और सबसे बड़ी बात यह हैं की यह कंपनी अभी स्मॉल कैप की कंपनी हैं जिसका मार्केट कैप्चर अभी सिर्फ और सिर्फ 22 करोड़ रुपये हैं। इसका सालाना रेवेन्यू भी 10.31 करोड़ रुपये हैं।
4 महीने में दिया 588.89% का रिटर्न
यह एक पैनी स्टॉक हैं जिसका कीमत अभी सिर्फ 12.40 रुपये हैं और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हैं। यह कंपनी अभी आपको NSE यानि की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर नहीं मिलेगी। यह कंपनी 2 अप्रैल को शायद शेयर बाजार में लिस्ट हुयी थी। और इसकी उस समय एक शेयर की कीमत मात्र 1.80 रुपये ही था।
अप्रैल 2024 में इस कंपनी के शेयर की कीमत मात्र 1.80 रुपये ही थे। और आज 31th जुलाई 2024 को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 12.40 रुपये हैं। यह आपका छोटा लग सकता हैं। लेकिन जब आप इसके प्राइस ग्रोथ को कैलकुलेट करेंगे तो पाएंगे की इसके शेयर ने मात्र चार महीने में ही अपने शेयर होल्डर्स को 588.89 फीसदी से अधिक का रिटर्न बना कर दे दिया हैं।
इसे भी पढ़े: इस स्माल कैप के कंपनी को मिला टाटा मोटर्स से 147 करोड़ रुपये का आर्डर , शेयर में भारी उछाल।
4 महीने में 1 लाख को बना दिया 6,88,888 रु
यदि आपको इस कंपनी के शेयर द्वारा दिए गए रिटर्न समझ नहीं पा रहे हैं तो आइये आपको आसान तरीके से समझाते हैं। मान लीजिये यदि किसी ने इस कंपनी में अप्रैल 2024 में सिर्फ एक लाख रुपये इन्वेस्ट किये होते तो उस समय उसे इस कंपनी के कुल 55555 शेयर्स मिले होते। और आज यानि की 31th जुलाई को इस कंपनी के 55555 शेयर की कीमत यदि 12.40 रुपये के दर से कैलकुलेट करेंगे तो आप पाएंगे की इतने शेयर की कीमत आज 6,88,888 रुपये होती हैं। मतलब की इस कंपनी के शेयर ने मात्र चार महीने में ही एक लाख रुपये को 6 लाख 88 हजार 888 रुपये बना दिए हैं।
इसे भी पढ़े: Jio Financial Services के प्रॉफिट में 5 फीसदी की गिरावट, शेयर भी 8% लुढ़के।
Kothari Industrial Corporation के रेवेन्यू में 1500 फीसदी की ग्रोथ
वही इस कंपनी के फाइनेंसियल को देखे तो इस कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल मार्च 2023 के तिमाही में सिर्फ 4.08 करोड़ रुपये ही थे वही इस साल मार्च 2024 के तिमाही में इस कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर सीधे 65.31 करोड़ रुपये हो गए हैं। मतलब की देखा जाये तो पिछले एक वर्ष में इस कंपनी के रेवेन्यू में सीधे 1500 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुयी हैं। जो की बहुत ही धुआंधार ग्रोथ हैं।
लेकिन कंपनी के रेवेन्यू में 1500 फीसदी से अधिक की वृद्धि होने के बावजूद भी यह कंपनी अभी प्रॉफिटेबल नहीं हैं। बल्कि यह कंपनी कर्ज के बोझ टेल दबी हुयी हैं। इस कंपनी के प्रॉफिट को देखे तो इस कंपनी ने पिछले कई सालो से प्रॉफिट बनाया ही नहीं हैं। और तिमाही रिजल्ट को देखे तो इसके तिमाही रिजल्ट में भी मार्च 2024 के तिमाही में 15.52 करोड़ रुपये का घाटा हुआ हैं।
वही सालाना देखे तो इस कंपनी को 2022 में 10.99 करोड़ रुपये का घटा हुआ था ,वही 2023 में यह घाटा बढ़कर 19.77 करोड़ रुपये हो गए थे। अभी फाइनेंसियल ईयर 2024 का डाटा कंपनी द्वारा उपलब्ध नहीं किया गया हैं। लेकिन कंपनी के नेट वर्थ की बात करे तो कंपनी का नेट वर्थ भी कुछ अच्छा नहीं हैं। कंपनी का नेट वर्थ साल 2023 में माइनस 47.54 करोड़ रुपये हैं। इसके बावजूद भी कंपनी के शेयर रॉकेट से भी तेज भाग रहे हैं।
Disclaimer: हम अपने पाठको को सुनिश्चित करना चाहते हैं की इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना था। हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से किसी को भी शेयर खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देते हैं। शेयर खरीदने और बेचना फाइनेंसियल जोखिम हो सकता हैं। इसीलिए कोई भी शेयर खरीदने और बेचने से पहले अपने फाइनेंसियल सलाहकार से सलाह जरूर ले।
