Zomato के प्रॉफिट में हुआ 12,550 फीसदी की वृद्धि, शेयर में आया 14% तक का उछाल

Zomato के शेयर में आज 14 फीसदी तक उछाल दर्ज की गयी। और यह अचानक से इतना उछाल इसके FY25 के पहले तिमाही रिजल्ट के कारण हुआ हैं। कंपनी ने पिछले दिन बाजार बंद होने के बाद अपने फाइनेंसियल ईयर 2025 के पहले तिमाही जून 2024 का रिजल्ट घोषित किया था। जिसमे कंपनी के प्रॉफिट में 12550 फीसदी तक बढ़ गया हैं। और जैसे ही आज बाजार खुला, वैसे ही जोमाटो के शेयर में 14 फीसदी से भी अधिक का रिटर्न दे दिया।

आपको बता दे की जोमाटो कंपनी पुरे भारत देश में फ़ूड डिलीवरी सर्विसेज प्रोवाइड करती हैं। इसके साथ साथ यह देश के रेस्टुरेंट और ग्राहकों को आपस में जोड़ती हैं। अभी देश की सबसे अच्छी कंपनी में से एक हैं। इसका मार्केट कैप्चर अभी 2,06,640 करोड़ रुपये हैं।

Zomato का प्रॉफिट 2 करोड़ से हुआ 253 करोड़

जोमाटो ने कल 1 अगस्त को अपने फाइनेंसियल ईयर 2025 का पहले तिमाही का रिजल्ट घोषित किया था। जिसमे कंपनी ने बताया था की जोमाटो का प्रॉफिट जून 2024 के तिमाही में 253 करोड़ रुपये हैं। जबकि पिछले साल के जून 2023 के तिमाही रिजल्ट में कंपनी का प्रॉफिट सिर्फ 2 करोड़ रुपये ही था।

मतलब की देखा जाये तो कंपनी ने पिछले एक साल में भयंकर ग्रोथ किया हैं और अपने प्रॉफिट को सीधे 2 करोड़ से बढाकर 253 करोड़ कर दिया हैं। मतलब की कंपनी का प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 12550 फीसदी बढ़ा हैं। वही कंपनी के रेवेन्यू को देखे तो कंपनी का रेवेन्यू में भी अच्छी ग्रोथ हुयी हैं।

कंपनी का रेवेन्यू जून 2024 के तिमाही नतीजे में 4442 करोड़ रुपये हैं। वही पिछले साल जून 2023 के तिमाही रिजल्ट में कंपनी का रेवेन्यू 2597 करोड़ रुपये ही था। मतलब की इस एक साल में कंपनी के रेवेन्यू में टोटल 71 फीसदी से अधिक का ग्रोथ हुआ हैं। इतनी शानदार प्रॉफिट देने के बाद अब ऐसा लगता हैं की फाइनेंसियल ईयर 2025 में कंपनी प्रॉफिटेबल हो जाएगी। वैसे फाइनेंसियल ईयर 2023 में कंपनी प्रॉफिटेबल नहीं थी और उस समय कंपनी को 971 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

इसे भी पढ़े: विंड एनर्जी का यह शेयर सिर्फ एक साल में पैसे कर दिया तीन गुना से भी अधिक।

FY25 के Q1 रिजल्ट के बाद शेयर में आया 14% तक उछाल

जैसे की ऊपर हमने बताया की जोमाटो कंपनी ने अपने फाइनेंसियल साल 2025 का पहला तिमाही का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। इस रिजल्ट में कंपनी ने अपने प्रॉफिट में भयंकर ग्रोथ दर्ज की हैं और 12550 फीसदी उछाल के साथ कंपनी का प्रॉफिट 2 करोड़ रुपये से बढ़कर सीधे 253 करोड़ रुपये हो गए हैं।

कंपनी के प्रॉफिट में आये इतने दमदार ग्रोथ से शेयर होल्डर्स झूम उठे और उनमे ख़ुशी की लहार जग पड़ी। इसके इतने दमदार रिजल्ट का नतीजा ये हुआ की आज 2 अगस्त को जब बाजार खुला तो कंपनी के शेयर में सीधे 14 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला।

आज सुबह 2 अगस्त को जोमाटो का शेयर 10 रुपये के गैप उप के साथ 234.09 रु से सीधे 244.50 रु पर खुला। और जोमाटो के शेयर 244.50 पर ओपन होने के बाद 278.70 रु के हाई तक पहुंच गया। मतलब की आज कंपनी के शेयर में 14 फीसदी से अधिक का उछाल आया। हालाँकि शाम होते होते बाजार बंद होने के समय कंपनी का शेयर 262.34 रु पर आकर बंद हुआ।

इसे भी पढ़े: पेप्सी बनाने वाली कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को बनाया मालामाल, दिया हैं बहुत ही तगड़ा रिटर्न।

कंपनी का फंडामेंटल

कंपनी के फाइनेंसियल को देखे तो कंपनी का मार्केट कैप्चर अभी 206640 करोड़ रुपये हो चूका हैं। और कंपनी का ROE अभी भी सिर्फ 1.72% हैं। वही कंपनी का प्राइस टू एअर्निंग रेश्यो भी बहुत महंगा हैं। अभी जोमाटो का प्राइस टू एअर्निंग रेश्यो 344.26 गुना हैं। जो की बहुत अधिक हैं। वही कंपनी का नेट वर्थ 19453 करोड़ रुपये हैं।

कंपनी की हिस्सेदारी पैटर्न को देखे तो अभी कंपनी में सबसे अधिक हिस्सेदारी विदेशी इंस्टीटूशन्स का हैं। जोमाटो में 54.11% हिस्सेदारी विदेशी इंस्टीटूशन्स का हैं तो वही रिटेल इन्वेस्टर्स के पास 30.10% की हिस्सेदारी हैं। और इसमें म्यूच्यूअल फंड्स की हिस्सेदारी 12.52% की हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना हैं। हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से किसी को भी कोई भी शेयर खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देते हैं। कोई भी शेयर खरीदने और बेचने से पहले किसी सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार से सलाह जरूर ले।

Leave a Comment