अडानी पावर कंपनी ने अपना वित् वर्ष 2025 के पहले तिमाही का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। अडानी पावर द्वारा जारी किये गए इस रिजल्ट में अडानी पावर के सालाना प्रॉफिट में 55 फीसदी से अधिक की गिरावट आ गयी हैं। ऐसे में इस कंपनी के शेयर में बिकवाली का दबाव हैं और इसके शेयर में गिरावट देखि जा रही हैं। जिस दिन अडानी पावर का रिजल्ट घोसित हुआ उसी दिन अचानक से अडानी पावर के शेयर में सीधे 4 फीसदी से अधिक की गिरावट आ गयी और इसका शेयर सीधे 4 फीसदी क्रैश कर गया।
आपको बता होगा की अडानी पावर थर्मल पावर जनरेशन और सोलर पावर जनरेशन के सेक्टर में काम करती हैं। और अभी पुरे भारत में सोलर पावर और ग्रीन एनर्जी के सेक्टर में बहुत तेज़ी से विकास हो रहा हैं। जिसमे अडानी पावर कंपनी का भूमिका मुख्या हैं। इस सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी के दौड़ में एक आगामी कंपनी में से एक हैं। और जिसका असर इसके शेयर पर भी देखने को मिला हैं। कंपनी के शेयर ने पिछले एक वर्ष में 155 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे दिया हैं।
अडानी पावर के प्रॉफिट में 55 फीसदी की गिरावट
अडानी पावर ने 31 जुलाई को अपने फाइनेंसियल ईयर 2025 के पहले तिमाही का रिजल्ट घोषित किया और जैसे ही इसका रिजल्ट आया इसके शेयर के कीमतों में सीधे 4 फीसदी से अधिक की गिरावट आयी और इसके शेयर 747 रुपये के प्राइस से सीधे 717 रुपये पर आ गए। जिसके बाद शेयर बाजार बंद हो गया। और अडानी पावर के शेयर में अचानक से चार फीसदी की गिरावट का कारण इसके सालन प्रॉफिट में 55 फीसदी की गिरावट थी।
अडानी पावर ने जैसे ही अपना पहले तिमाही का रिजल्ट घोषित किया , उसमे अडानी पावर के सालाना प्रॉफिट में 55 फीसदी की गिरावट देखि गयी। जैसे की वित् वर्ष 2024 के पहले तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 8759 करोड़ रुपये थे वही फाइनेंसियल ईयर 2025 के पहले तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट गिरकर सीधे 3913 करोड़ रुपये पर आ गया। यह गिरावट 55 फीसदी से भी अधिक की थी। जिससे की इसके शेयर में अचानक से चार फीसदी से भी अधिक की गिरावट देखि गयी।
इसे भी पढ़े: SJVN को भारत सरकार से मिला 7952 करोड़ रूपए का बड़ा आर्डर, शेयर बनेंगे रॉकेट।
अडानी पावर के एक्सपेंस बढ़ने के कारण प्रॉफिट में हुयी गिरावट
रिपोर्ट के मुताबिक अडानी पावर के प्रॉफिट में 55 फीसदी से भी अधिक की गिरावट देखि गयी और इसका कारण था कंपनी के एक्सपेंस में वृद्धि। बताया जा रहा हैं की अडानी पावर का एक्सपेंस बढ़कर 10568.44 करोड़ रुपये हो गया हैं। जबकि पिछले साल पहले तिमाही में कंपनी एक्सपेंस 9309.39 करोड़ रुपये था।
अडानी पावर कंपनी के CEO ने अपने बयान में कहा की कंपनी ने पिछले दिनों में अपने थर्मल पावर सेक्टर को मजबूत करने के लिए 1600 मेगावाट की तीन अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल परियोजनाएं शुरू की हैं। जिससे की कंपनी के एक्सपेंस में वृद्धि हुयी हैं। हालाँकि अडानी पावर के शेयर अगले ही दिन अपने पहले प्राइस पर रिकवर कर गए।
अडानी पावर के रेवेन्यू में भी 14 फीसदी की गिरावट
अडानी पावर के तिमाही रिजल्ट में न सिर्फ प्रॉफिट में 55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी हैं बल्कि इसके साथ साथ इसके रेवेन्यू में भी गिरावट देखने को मिली हैं। वित् वर्ष 2025 के पहले तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 14 फीसदी से अधिक की गिरावट देखि गयी।
वित् वर्ष 2025 के पहले तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 15474 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल वित् वर्ष 2024 के पहले तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 18109 करोड़ रुपये थी। मतलब की पिछले साल पहले तिमाही के मुकाबले इस साल इसके रेवेन्यू में भी 14 फीसदी की गिरावट आयी हैं।
इसे भी पढ़े: SBI ने जारी किये अपना वित् वर्ष 2025 के पहले रिजल्ट, प्रॉफिट में आया 5 फीसदी का ग्रोथ।
एक साल में दे चूका हैं 155% का रिटर्न, क्या अब शेयर खरीदना सही रहेगा
जब हम अडानी पावर के शेयर के प्राइस हिस्ट्री को देखते हैं तो पाते हैं की अडानी पावर के शेयर ने पिछले एक साल में अपने शेयर होल्डर्स को खुश कर दिया हैं। शेयर ने पिछले एक साल में अपने शेयर होल्डर्स को 155 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे चूका हैं। जैसे की पिछले साल अगस्त में इसके एक शेयर की कीमत मात्र 273 रुपये के आस पास था। वही आज अगस्त 2024 में इसके एक शेयर की कीमत 726 रुपये के आस पास ट्रेंड कर रहे हैं /
वही इसके शेयर के 52 वीक के लो और हाई को देखे तो इसका 52 वीक का लो प्राइस 264.10 रुपये हैं तो 52 वीक हाई 895.85 रुपये हैं। अभी कंपनी का मार्केट कैप्चर बढ़कर 280168 करोड़ रुपये हो गया हैं। वही इसका प्राइस ऑन ईक्विटी रेश्यो 48.28% हैं। तो प्राइस टू एअर्निंग रेश्यो 17.53 गुना हैं। एक्सपर्ट्स की माने तो अडानी पावर में अभी रैली की शुरुआत हुयी हैं आगे जैसे जैसे जैसे रिन्यूएबल एनर्जी और सोलर एनर्जी के क्षेत्र में विकास होगा वैसे वैसे इसके शेयर में भी तेज़ी देखने को मिलेगी। अडानी पावर भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में अपनी अहम् भूमिका निभा रही हैं।
Disclaimer: हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से किसी को भी कोई भी शेयर खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देते हैं। यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए हैं। कोई भी शेयर खरीदने से पहले किसी सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार से सलाह जरूर ले।
