Apollo Micro Systems Limited कंपनी ने अपने वित् वर्ष 2025 के पहले तिमाही के नतीजे घोषित कर दिया हैं। कंपनी द्वारा जारी किये गए इस तिमाही नतीजे में कंपनी का मुनाफा 410% से भी अधिक बढ़ा हैं। कंपनी के रेवेन्यू में भी अच्छी खासी ग्रोथ हुयी हैं। वही इसके प्रॉफिट में इतना भयंकर ग्रोथ को देखते हुए एक्सपर्ट्स इस शेयर को खरीदने की सलाह दे रहे हैं।
आपको बता दे की Apollo Micro Systems इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रो मैकेनिकल , इंजीनियरिंग डिज़ाइन , और मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई की लीडिंग कंपनी हैं। और यह मुख्य रूप से से एयरोस्पेस, डिफेंस सेक्टर में अपनी सर्विसेज देती हैं। और हाल ही में इस कंपनी को इंडियन आर्मी की तरफ से एक बड़ा आर्डर भी प्राप्त हुआ था। जिसके बाद से इसके शेयर ने सीधे अप्पर सर्किट लगाया था। और अब कंपनी के वित् वर्ष 2025 के पहले तिमाही रिजल्ट से इन्वेस्टर्स को अपनी ओर आकर्षित कर रहा हैं।
Apollo Micro Systems का प्रॉफिट 410% बढ़ा
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड कंपनी ने वित् वर्ष 2025 के पहले तिमाही का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। इस जून 2024 के तिमाही में कंपनी का टोटल प्रॉफिट 8.43 करोड़ रुपये हो गया हैं। वही पिछले वर्ष जून 2023 के तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट सिर्फ 1.65 करोड़ रुपये था। मतलब की कंपनी के प्रॉफिट में ईयर ऑन ईयर सिदेह 410.90 फीसदी का ग्रोथ हुआ हैं। जो की एक रिकॉर्ड तोड़ ग्रोथ हैं। ऐसी कंपनियां बहुत कम ही होती हैं। जिनका प्रॉफिट एक वर्ष में भी 410 फीसदी से अधिक बढ़ता हैं।
वही इस कंपनी के रेवेन्यू को देखे तो जून 2024 के तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 91.78 करोड़ रुपये हो गया हैं। वही पिछले वर्ष इस कंपनी का रेवेन्यू जून 2023 के तिमाही में सिर्फ 57.91 करोड़ रुपये था। वही यदि आप इस कंपनी के नेट वर्थ को देखेंगे तो पाएंगे की कंपनी का नेट वर्थ भी लगातार बढ़ ही रहा हैं। कंपनी का नेट वर्थ वर्ष 2020 में सिर्फ 296 करोड़ रुपये था। वही अब वित् वर्ष 2024 तक कंपनी का नेट वर्थ बढ़कर 384 करोड़ रुपये हो चूका हैं।
इसे भी पढ़े: इस दिन आएगा IRFC शेयर का डिविडेंड आपके अकाउंट में।
Apollo Micro Systems का फंडामेंटल
वही इस कंपनी का फंडामेंटल भी स्ट्रांग हैं। जैसे की अब इस कंपनी का मार्केट कैप्चर बढ़कर 3374 करोड़ रुपये हो चूका हैं तो इस कंपनी का ROE यानि की रिटर्न ऑन इक्विटी रेश्यो बढ़कर 6% हो गया हैं। कंपनी का प्राइस टू एअर्निंग रेश्यो भी 88.79 गुना हैं। इसका P/E रेश्यो थोड़ा अधिक हैं। लेकिन इसका डेब्ट टू इक्विटी रेश्यो 0.39 हैं। और कंपनी अभी प्रॉफिटेबल हैं। और इसके प्रॉफिट में लगातार ग्रोथ हो रही हैं। जिसको देखते हुए एक्सपर्ट्स ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी हैं।
एक्सपर्ट्स ने दिया खरीदने की सलाह
विकास सेठी ने अपोलो माइक्रो सिस्टम्स डिफेंस स्टॉक को नए प्राइस टारगेट के साथ इसे खरीदने की सलाह दी हैं। विकास सेठी के अनुसार अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर को शार्ट टर्म के लिए 130 रुपये के प्राइस टारगेट के साथ खरीद सकते हैं। और इसका स्टॉप लॉस 105 रुपये रख सकते हैं। अभी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर की कीमत 110 रुपये के आस पास ट्रेंड कर रहा हैं। वही इसका 52 वीक हाई प्राइस 161.70 रुपये हैं तो इसका 52 वीक लो प्राइस 52.60 रुपये हैं।
इसे भी पढ़े: सिर्फ तीन साल में 80 रु का यह शेयर 783 रुपये पर।
एक साल में 100% तो तीन साल में 1000% का रिटर्न
वही इस डिफेंस मल्टीबैगर स्टॉक ने अपने निवेशकों को बहुत ही शानदार रिटर्न बना कर दिया हैं। इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले एक वर्ष में ही 100 फीसदी का रिटर्न दे दिया हैं तो वही पिछले तीन वर्ष में इस कंपनी के शेयर ने 1000 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे डाला हैं।
आज से तीन साल पहले अगस्त 2021 में इस कंपनी के एक शेयर की कीमत मात्र 10 रुपये के आस पास थी। वही आज अगस्त 2024 में इस कंपनी के शेयर की कीमत 110 रुपये के आस पास ट्रेंड कर रहा हैं। मतलब की इस कंपनी के पिछले तीन वर्ष में ही अपने निवेशकों को 1000 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे दिया हैं।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दिया गया हैं। हम अपने आर्टिकल के माध्यम से लोगो तक सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराते हैं। हम किसी को भी कोई भी शेयर खरीदें और बेचने की सलाह नहीं देते हैं। कोई भी शेयर खरीदने से पहले किसी सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार से सलाह जरूर ले।
