इस ब्रोकरेज फर्म ने इरेडा को दिया buy रेटिंग, बोले बहुत जल्द जायेगा 330 रुपये तक

भारतीय शेयर बाजार मे जब से इरेडा का शेयर लिस्ट हुआ हैं तब से यह निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। इरेडा का शेयर लिस्ट होते ही अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया था। इस कंपनी के शेयर ने लिस्ट होने के बाद भी बहुत ही दमदार रिटर्न दिया हैं और इसके शेयर ने लिस्ट होने के करीब 10 महीने के अंदर ही 400 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे दिया हैं। और अभी भी ब्रोकरेज फर्म इसके लिए बुलिश हैं।

वही कुछ एक्सपर्ट्स का मानना हैं की इरेडा का शेयर में गिरावट जारी रह सकती हैं। लेकिन वही दूसरी ओर एक एक्सपर्ट्स की टीम ऐसी भी हैं जो इरेडा के शेयर को लेकर बुलिश हैं और इरेडा के शेयर को 330 रुपये के प्राइस के टारगेट के साथ buy रेटिंग दे रही हैं।

ब्रोकरेज फर्म ने दिया Buy रेटिंग के साथ 330 रु का टारगेट

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इरेडा के शेयर लिए अपना Buy रेटिंग को बनाये रखा हैं और कहा हैं की इसके शेयर बहुत जल्द ही 330 रुपये के टारगेट तक पहुंच जायेंगे। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ब्रोकरेज फर्म के अनुसार फाइनेंसियल ईयर 2025 और 2026 में CAGR 30 % रहेगा। आपको बता दे की इरेडा ने जब से शेयर बाजार में लिस्ट हुआ हैं तब से सिर्फ दस महीने के अंदर ही 400 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे चूका हैं।

वही दूसरे ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी से जुड़े जिगर पटेल के अनुसार इरेडा के शेयर 225 से 235 रुपये का जोन एक सपोर्ट जोन बना रहा हैं। ऐसे में इस एक्सपर्ट्स के अनुसार इरेडा के शेयर अभी बुलिश ट्रेंडलीने पर हैं और इसका खरीददारी 230 रुपये के प्राइस पर किया जा सकता हैं। और इसका टारगेट प्राइस 290 रुपये रहेगा।

इसे भी पढ़े: इस कंपनी के शेयर ने एक लाख को बना दिया 22 लाख से भी अधिक वो भी सिर्फ एक साल में।

इस ब्रोकरेज फर्म ने दिया हैं सेल रेटिंग

वही दूसरी ओर एक ब्रोकरेज फर्म ऐसा भी हैं जिसके रिपोर्ट ने इरेडा के शेयर में तबाही मचा दिए था। इरेडा के शेयर 12 जुलाई को ऑल टाइम हाई 310 रु पर ट्रेंड कर रहा था तभी इस फिलिप कैपिटल ब्रोकरेज फर्म का रिपोर्ट आता हैं की इरेडा के शेयर की एअर्निंग और लोन रेश्यो मेल नहीं खा रहा हैं जिससे की इसके मार्जिन पर प्रेशर बनेगा और इसके शेयर में 58 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की जा सकती हैं।

जिसके बाद से इरेडा के शेयर में गिरावट शुरू हो गयी और अभी तक इसके शेयर ने रिकवरी नहीं किया हैं। इस ब्रोकरेज फर्म ने अभी तक इरेडा के शेयर के लिए अपनी सेल रेटिंग बरक़रार राखी हैं। इस ब्रोकरेज फर्म ने इरेडा के शेयर के लिए टारगेट प्राइस को 310 रुपये से सीधे घटाकर 130 रुपये के अराउंड कर दिया था। जिसके बाद से इरेडा के शेयर में गिरावट देखि जा रही हैं।

इसे भी पढ़े: इस पेनी स्टॉक ने सिर्फ एक साल में एक लाख को बना दिया तीन करोड़ रुपये से भी अधिक।

इरेडा ने एक साल में दिया हैं 400 फीसदी से अधिक का रिटर्न

इरेडा के शेयर मल्टीबैगर स्टॉक शाबित हुआ हैं। इसके आईपीओ लिस्टिंग के समय ही इसने अपने निवेशकों के पैसे को डेढ़ गुना से अधिक कर दिया था। और लिस्टिंग के बाद भी इरेडा के शेयर ने अपने निवेशकों और शेयर होल्डर्स को दमदार रिटर्न दिया हैं। शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद भी इरेडा के शेयर ने पिछले एक साल में 400 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे दिया हैं।

यह शेयर करीब 50 रुपये पर लिस्ट हुआ था और आज इसके शेयर 250 रुपये पर ट्रेंड कर रहे हैं। वही इस शेयर का 52 वीक का हाई प्राइस 310 रुपये हैं तो वही 52 वीक का लो प्राइस 50 रुपये हैं। इस कंपनी ने अपना जून तिमाही के नतीजे भी घोषित किये हैं जिसमे कंपनी के प्रॉफिट में 30 फीसदी से अधिक का ग्रोथ हुआ था। और इस कंपनी को जून तिमाही 2024 के रिजल्ट में कुल 384 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दिया गया हैं। हम अपने आर्टिकल के माध्यम से किसी को भी कोई भी शेयर खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देते हैं। कोई भी शेयर खरीदने और बेचने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर ले।

Leave a Comment