डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी कोचीन शिपयार्ड ने वित् वर्ष 2025 के पहले तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी द्वारा जारी किये गए इस नतीजे में कंपनी के प्रॉफिट में 76 फीसदी से भी अधिक की ग्रोथ हुयी हैं। इस वित् वर्ष के पहले तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट बढ़कर 174 करोड़ रुपये हो गए हैं। जो पिछले साल के पहले तिमाही के मुकाबले 76 फीसदी अधिक अधिक हैं।
कोचीन शिपयार्ड एक मल्टीबेगैर कंपनी हैं जिसके स्टॉक ने अपने निवेशकों को बहुत ही दमदार रिटर्न दिए हैं। कंपनी के शेयर ने पिछले एक वर्ष में ही अपने निवेशकों को 622 फीसदी से भी अधिक का रिटर्न दे चुकी हैं। कंपनी के शेयर की कीमत अभी 2400 रूपये के आस पास ट्रेंड कर रहा हैं। वही इसके शेयर पिछले महीने अपने हाई पर था। लेकिन शेयर बाजार में आयी गिरावट की वजह से इसके शेयर में भी गिरावट देखि गयी हैं।
कोचीन शिपयार्ड के शेयर में उछाल
कंपनी ने अपने फाइनेंसियल साल 2025 के पहले तिमाही का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। जिसके बाद से इसके शेयर की कीमतों में उछाल देखि जा रही हैं। कंपनी का आया था और आज इसके शेयर में पांच फीसदी से भी अधिक का उछाल देखा गया हैं। इसके शेयर पिछले दिन 2312.15 रु पर बंद हुए थे और आज इस कंपनी के शेयर सीधे 128 रुपये के गैप उप के साथ 2440 . 15 रुपये पर खुला। और बाजार खुलने के बाद ही इसके शेयर पांच फीसदी से भी अधिक का उछाल गया। इसके शेयर ने 2491 रुपये के हाई तक पहुंच गया था।
कोचीन शिपयार्ड के शेयर में अचानक इतने उछाल आने का कारण इसका वित् वर्ष 2025 के तिमाही के दमदार नतीजे हैं। कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे घोषित किये हैं। और इसके तिमाही नतीजे में कंपनी का प्रॉफिट 76 फीसदी से भी अधिक का उछाल आया हैं।
इसे भी पढ़े: इस ब्रोकरेज फर्म ने इरेडा को दिया buy रेटिंग के साथ नया टारगेट।
वित् वर्ष 2025 के पहले तिमाही में कंपनी को हुआ हैं 174 करोड़ का प्रॉफिट
कंपनी ने अपने वित् वर्ष 2025 के पहले नतीजे में बताया की उसको इस पहले तिमाही में कुल 174 करोड़ रुपये का फायदा हुआ हैं। जो की कंपनी के पिछले साल वित् वर्ष 2024 के पहले तिमाही की तुलना में 76 फीसदी अधिक हैं। जैसे की पिछले वर्ष जून 2023 के पहले तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 98.65 करोड़ रुपये था। जो अब जून 2024 तिमाही में बढ़कर 174 करोड़ रुपये हो चूका हैं। मतलब की इसके प्रॉफिट में YoY 76.38% का ग्रोथ हुआ हैं।
वही इसके रेवेन्यू को देखे तो कंपनी का रेवेन्यू भी पिछले वर्ष की तुलना में 52.67% बढ़ा हैं। पिछले वर्ष जून 2023 के तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 560 करोड़ रुपये था। वही इस वर्ष जून 2024 के तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 855 करोड़ रुपये हो चूका हैं। मतलब की कोचीन शिपयार्ड का रेवेन्यू भी 52.67 फीसदी से बढ़ा हैं।
इसे भी पढ़े: इस स्टॉक ने सिर्फ एक साल में एक लाख को बना दिया तीन करोड़ से भी अधिक।
कम्पनी का शेयर होल्डिंग पैटर्न
वही कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न को देखे तो अभी जून 2024 के तिमाही रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के प्रोमोटर्स के पास 72.86% हिस्सेदारी हैं। तो वही रिटेल इन्वेस्टर्स के पास 19.70% की हिस्सेदारी हैं। विदेशी इन्वेस्टर्स के पास इस कंपनी में 4.94% की हिस्सेदारी हैं। पिछले तिमाही यानि की मार्च 2024 के अनुसार देखा जाये तो कंपनी के प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी में कोई चेंज नहीं हुआ हैं। लेकिन रिटेल इन्वेस्टर्स ने अपने हिस्सेदारी बधाई हैं। तो वही विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी घटाई हैं। जैसे की मार्च 2024 तिमाही में विदेशी इन्वेस्टर्स के पास इस कंपनी का 5.23 फीसदी हिस्सेदारी थी वही जून 2024 तिमाही में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी घटकर 4.94 फीसदी रह गयी हैं।
Disclaimer: StocksNews18.com पर पब्लिश किये गए आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना हैं। हम यहाँ पर किसी को भी कोई भी शेयर खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देते हैं। कोई भी शेयर खरीदने और बेचने से पहले किसी सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार से सलाह जरूर ले।
