भारतीय शेयर बाजार भी आज क्रैश हो गया। भारतीय शेयर बाजार में आज यानि 5 अगस्त को भरी गिरावट देखि जा रही हैं। मार्केट में ऐसा गिरावट ग्लोबल मार्केट के गिराने के कारण आ रही हैं। आपको बता दे की ग्लोबल मार्केट में जापान का मार्केट भी 5 अगस्त को 5 फीसदी से अधिक गिरा हुआ हैं। और UK मार्केट में भी करीब 1.50 फीसदी से अधिक की गिरावट देखि गयी थी। और आज जब मार्केट खुला तो भारतीय शेयर बाजार भी धड़ाम से गिर गया।
आज लगभग सभी स्टॉक्स में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की जा रही हैं। निफ़्टी 50 के टॉप स्टॉक्स भी इस क्रैश में नहीं बच पाए हैं और उनमे भी लगभग पांच फीसदी तक की गिरावट दर्ज की रही हैं। सबसे पहले देखे तो निफ़्टी 50 के टॉप स्टॉक्स रिलायंस इंडस्ट्रीज और TCS में भी लगभग 4 फीसदी की गिरावट देखि गयी तो वही इनफ़ोसिस , और टाटा मोटर्स में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट देखि गयी।
बैंक निफ़्टी भी 1400 पॉइंट्स से अधिक गिरा
आज शेयर बाजार क्रैश हो चूका हैं और इसने पुरे बाजार में सुनामी ला दिया हैं। मैक्सिमम स्टॉक्स पांच फीसदी से अधिक गिर गए और उनमे से PSUs स्टॉक्स पर ज्यादा असर दीखता नजर आ रहा हैं। आज बैंक निफ़्टी भी 1400 पॉइंट्स से भी नीच तक गिर गया हैं।
आज बैंक निफ़्टी 50586 रुपये पर ओपन होकर 49719 रुपये तक गिर गया। वही आज बैंक निफ़्टी का हाई 50747 रुपये का हैं। जो मार्केट ओपन होने के तुरंत बाद का हैं। वैसे आज बैंक निफ़्टी गैप डाउन ही ओपन हुआ था। पिछले शुक्रवार को बैंक निफ़्टी 51350 रुपये पर बंद हुआ था। मतलब की आज बैंक निफ़्टी में 764 पॉइंट्स गैप डाउन ओपन हुआ।
बैंक निफ़्टी के टॉप स्टॉक्स को देखे तो इसमें HDFC में आज लगभग 3 फीसदी तक की गिरावट देखि गयी। वही स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक में सबसे ज्यादा लगभग 5 फीसदी तक की गिरावट देखि गयी हैं। अभी दोपहर के बारह बजे तक बैंक निफ़्टी में थोड़ी सी रिकवरी के साथ 49953 पर ट्रेंड कर रहा यहीं।
इसे भी पढ़े: रिलायंस पावर ने चुकाया अपना 800 करोड़ का कर्जा, शेयर ने लगे 5 फीसदी का अप्पर सर्किट।
PSUs स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट
PSUs स्टॉक्स में आज सबसे ज्यादा गिरावट देखि जा रही हैं। उनमे से रेलवे और डिफेंस सेक्टर आगे हैं। डिफेंस सेक्टर की टॉप कंपनी HAL और Mazagon Dock Ship में आज 2.55% और 5.62% से अधिक की गिरावट देखि जा रही हैं। HAL में भी लगभग पांच फीसदी की गिरावट देखि गयी थी। लेकिन इस स्टॉक ने कुछ समय बाद थोड़ी रिकवर कर लिया और अभी करीब 12:30 पर 2.55% की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा हैं।
वही रेलवे के स्टॉक्स को देखे तो RVNL और IRFC में क्रमश: 6.52% और 5.60% की गिरावट दर्ज की जारी हैं। इस आर्टिकल को लिखते समय करीब 12:30 पर RVNL 551 रुपये के आस पास ट्रेंड कर रहा हैं तो वही IRFC 181 रुपये के आस पास ट्रेंड कर रहा हैं।
इसके अलावा इरकॉन इंटरनेशनल में भी 6 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज हो चुकी हैं। और अभी यह करीब 268 रुपये के आस पास ट्रेंड कर रहा हैं।
इसे भी पढ़े: इस रेलवे की बोगी बनाने वाली कंपनी को मिला 243 करोड़ रुपये का आर्डर।
IREDA में भी आयी 6.40% से अधिक की गिरावट
वही सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहने वाले स्टॉक में से एक इरेडा के शेयर भी इस क्रैश में बच नहीं पाए और इसमें भी 6 फीसदी से अधिक की गिरावट देखि जा रही हैं। इरेडा का शेयर पिछले शुक्रवार को 254.50 रुपये पर बंद हुए थे और आज सोमवार को जब मार्केट खुला हुआ तो इरेडा के शेयर सीधे 12.55 रुपये गैप डाउन के साथ 241.95 रुपये पर ओपन हुआ। अभी 12:34 बजे इरेडा के शेयर 6.50% की गिरावट के साथ 238 रुपये पर ट्रेंड कर रहे हैं। इरेडा के शेयर अपने 52 वीक के हाई से करीब 74 रुपये निचे आ गया हैं।
आपको बता दे की पिछले महीने जुलाई में ही इरेडा के शेयर ने अपना नया 52 वीक का हाई प्राइस सेट किया था जो 310 रुपये का था। वही इरेडा के शेयर का 52 वीक का लो प्राइस 50 रुपये का हैं। और अभी इरेडा के शेयर में भारी गिरावट देखि जा रही हैं। इरेडा के शेयर पिछले एक सप्ताह में ही 8.50% से अधिक गिर चुके। हैं।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी पर्पस के लिए हैं। हम अपने आर्टिकल के माध्यम से किसी को भी कोई भी शेयर खरीदने की सलाह नहीं देते हैं। कोई भी शेयर खरीदने से पहले अपने फाइनेंसियल सलाहकार से सलाह जरूर ले।
