Ola Electric Share: कमजोर फंडामेंटल के बावजूद यह शेयर दे रहा दमदार रिटर्न, तीन दिन में दिया 55% का रिटर्न

Ola Electric कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो चुकी हैं और लिस्ट होने के बाद से ही यह अपने निवेशकों को मालामाल कर रही हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर तो शेयर बाजार में अपने कट ऑफ प्राइस पर लिस्ट हुए थे लेकिन लिस्ट होने के बाद से इसके शेयर में तूफानी तेज़ी देखि जा रही हैं।

इसके शेयर ने लगातार लिस्ट होने के दो दिन तक 20 फीसदी का अपर सर्किट लगते हुए दिखे। तो आज तीसरे दिन भी इसके शेयर ने लगभग 17 फीसदी का रिटर्न दिया। लेकिन अभी करीब दोपहर के बारह बजे तक ओला इलेक्ट्रिक शेयर 7 फीसदी के बढ़ोतरी के साथ 116 रुपये के प्राइस पर ट्रेंड कर रहा हैं।

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर लिस्ट होने के बाद धूम मचा रहा

Ola electric के शेयर वैसे तो शेयर बाजार में 0 रुपये के प्राइस गेन पर लिस्ट हुआ था। लेकिन यह जैसे ही शेयर बाजार में लिस्ट हुआ वैसे ही इसके शेयर ने सीधे 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा दिया और इसके शेयर अपने लिस्ट प्राइस 76 रुपये से बढ़कर सीधे 91.20 रुपये पर पहुंच गया।

ऐसे में जो जो लिस्ट होने के बाद भी इसके शेयर को होल्ड किये थे उनको तो फायदा हुआ। लेकिन जो लोग इसके आईपीओ को लिस्ट होने के तुरंत बाद ही सेल करके बहार हो गए वो अपने हाथ मलते रह गए। क्यूंकि इसके शेयर ने जीरो रुपये के प्राइस गेन पर शेयर मार्केट में लिस्ट हुआ था। लेकिन लिस्ट होने के बाद से इसके शेयर में सीधे अपर सर्किट लगा। और इसके निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ।

इसे भी पढ़े: इस डिफेंस पेनी स्टॉक का प्रॉफिट 410 फीसदी बढ़ा।

लिस्ट होने के तीन दिन में दिया 55 फीसदी का रिटर्न

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर को बाजार में लिस्ट हुए आज तीसरा दिन हैं। और इन तीन मार्केट दिन में ही ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ने 55 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे दिया हैं। पहले दो दिन यानि की शुक्रवार 9 अगस्त, सोमवार 12 अगस्त को ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ने 20 – 20 फीसदी का अप्पर सर्किट लगाया। और आज तीसरा दिन यानि की मंगलवार 13 अगस्त को इसके शेयर ने बाजार ओपन होने के बाद 17 फीसदी तक बढ़ाते हुए 129.40 रुपये के प्राइस तक पहुंच गया।

लेकिन कुछ वक्त बाद इसके शेयर में थोड़ी गिरावट हुयी और इसके शेयर अभी करीब दोपहर बारह बजे तक गिरकर 116 रुपये के आस पास ट्रेंड कर रहे हैं। लेकिन आज भी इसके शेयर में अभी 6 फीसदी से अधिक के बढ़ोतरी पर ट्रेंड कर रहे हैं। मतलब की ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ने बाजार में लिस्ट होने के तीन दिन में ही अपने निवेशकों को 55 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे डाला हैं।

कमजोर फ़ण्डामेंट होने के बावजूद दे रहा शानदार रिटर्न

ओला इलेक्ट्रिक के यदि फंडामेंटल को देखे तो इसका फंडामेंटल कुछ अच्छा नहीं हैं और शायद इसीलिए इसके आईपीओ में निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लेकिन लिस्ट होने के बाद इसके शेयर ने सीधे अप्पर सर्किट लगाया। इस कंपनी के फंडामेंटल कमजोर होने के बावजूद भी अच्छा खासा रिटर्न दे रहा हैं।

इसके फंडामेंटल को देखे तो अभी ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट कैप करीब 48259 करोड़ रुपये का हैं। लेकिन इसका ROE माइनस 78.46% हैं। और प्राइस टू एअर्निंग रेश्यो भी माइनस 30.48 गुना हैं। वही इसका डेब्ट टू इक्विटी रेश्यो भी 1.34 हैं। इसके फ़ण्डामेंट इतने कमजोर होने के बाद भी इसके शेयर लगातार अपर सर्किट लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़े: इस दिन आएगा आपके खाते में IRFC शेयर का फाइनल डिविडेंड।

वही ओला इलेक्ट्रिक के रेवेन्यू और प्रॉफिट को देखे तो अभी कंपनी घाटे में चल रही हैं। वित् वर्ष 2023 के अनुसार कंपनी को 267 करोड़ रुपये का घटा हुआ हैं। अभी वित् वर्ष 2024 डाटा उपलब्ध नहीं किया गया हैं। इसका रेवेन्यू 1279 करोड़ रुपये हैं तो इसका नेट वर्थ वित् वर्ष 2024 में 2019 करोड़ रुपये हैं।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दिया गया हैं , यह कोई इन्वेस्टमेंट एडवाइस नहीं हैं। कोई भी शेयर खरीदने से पहले किसी सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार से सलाह जरूर ले।

Leave a Comment