पिछले शेयर बाजार के वर्किंग दिन बुधवार को बाजार बंद होने के बाद डिफेंस कंपनी Paras Defense and Space Technologies limited ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया की उसे एक बड़ा आर्डर प्राप्त हुआ हैं। जिसकी आर्डर वैल्यू करीब 305 करोड़ रुपये का हैं। जिसके ये अनुमान लगाया जा रहा था की शुक्रवार को जब मार्केट खुलेगा तो इसके शेयर में तेज़ी देखने को मिलेगी।
आज को शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद कुछ ऐसा ही हुआ। पारस डिफेंस और स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर में तेज़ी देखने को मिली। और इसके शेयर ने सीधे अपना पांच फीसदी का अप्पर सर्किट लगा दिया। पिछले दिन बुधवार को इस कंपनी के शेयर 1150.85 रुपये पर बंद हुए थे। और आज शुक्रवार को कंपनी के शेयर सीधे 1200 रुपये पर खुला। और कुछ ही समय में इस कंपनी के शेयर ने अपना अप्पर सर्किट लगा दिया और इसके शेयर की कीमत 1208.35 रुपये पर पहुंच गया।
Paras Defense and Space Technologies को मिला 305 करोड़ का आर्डर
पारस डिफेंस कंपनी को पिछले दिन बुधवार को एक 305 करोड़ रुपये के बड़ा आर्डर मिला हैं। जिसका असर यह हुआ की आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही इसके शेयर ने सीधे पांच फीसदी का अप्पर सर्किट लगा दिया। आज बाजार ओपन होते ही इसके शेयर ने 1200 रुपये पर खुला और अपर सर्किट लगाते हुए सीधे 1208.35 रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद शेयर बाजार को बताया था की उसे L&T से एक बड़ा आर्डर मिला हैं जिसकी आर्डर 305 करोड़ रुपये हैं। कंपनी ने आर्डर के डिटेल्स में बताया की यह आर्डर पारस डिफेंस एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सहयोगी कन्ट्रोप पारस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साथ L&T ने यह डील किया हैं।
इस डील के अनुसार कंपनी को एलएंडटी की CIWS के हिस्से के रूप में विस्तारित वारंटी शुल्क और ILS पैकेज के साथ 25 HDEO सिस्टम्स की 244 यूनिट्स का निर्माण करना हैं और उनकी आपूर्ति करनी हैं। पारस डेनसे कन्ट्रोप पारस टेक्नोलॉजीज द्वारा जारी किये जाना वाले एक अलग आर्डर के जरिए कंपनी भारतीय सामग्री की आवस्यकताओ को पूरा करेगी। कंपनी को मिले इस आर्डर को पूरा करने का समय 47 महीने हैं।
इसे भी पढ़े: इस डिफेंस कंपनी का प्रॉफिट हुआ दुगुना से भी अधिक , शेयर में आ सकती हैं भयंकर तेज़ी।
अपने हाई से 24 फीसदी निचे चल रहा हैं स्टॉक
आपको बता दे की पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड कंपनी के शेयर पिछले एक महीने से अधिक समय से लगातार गिर रहा था। और इसी बिच इस कंपनी को एक 305 करोड़ रुपये का यह आर्डर मिलने की खबर मिली। जिसके बाद कंपनी के शेयर में सीधे पांच फीसदी का अप्पर सर्किट लग गया।
कंपनी के शेयर अपने 52 वीक के हाई प्राइस से करीब 24 फीसदी निचे पर ट्रेंड कर रहा हैं। कंपनी के शेयर का 52 वीक का हाई प्राइस 1592.70 रुपये हैं , जो की पिछले महीने ही 4 जुलाई को पंहुचा था। लेकिन शेयर बाजार में आयी गिरावट की वजह से इसके शेयर में भी लगातार गिरावट जारी थी और इसके शेयर ने 1150 रुपये तक के प्राइस पर पहुंच गया था। लेकिन अब इस कंपनी को आर्डर मिलते ही इसके शेयर में 5 % का अप्पर सर्किट लगा हैं। और इसके शेयर अभी 1208.35 रुपये के प्राइस पर ट्रेंड कर रहा हैं। लेकिन आपको बता दे की कंपनी के शेयर अभी भी अपने 52 वीक के हाई प्राइस से 24 % निचे पर ट्रेड कर रहा हैं।
इसे भी पढ़े: सुजलॉन एनर्जी के निवेशक हो जाये सावधान , शेयर में आ सकती हैं भारी गिरावट।
सिर्फ 3 महीने में दे चूका हैं 161 % का रिटर्न
कंपनी के शेयर मल्टीबैगर शाबित हुए हैं। कंपनी के शेयर पिछले तीन माहिए में ही अपने निवेशकों के पैसे को दुगुना से भी अधिक कर दिया हैं। इसके शेयर ने पिछले सिर्फ तीन महीने में ही 161 फीसदी से भी अधिक का रिटर्न दे दिया हैं। कंपनी के शेयर का 52 वीक का लो प्राइस 610 रुपये हैं और यह प्राइस इसी वर्ष 28 मार्च 2024 को छुआ था। और इसके शेयर का 52 वीक का हाई प्राइस 1592.70 रुपये हैं जो की इसी वर्ष 4 जुलाई को छुए था।
मतलब की देखा जाये तो इस कंपनी के शेयर ने सिर्फ तीन महीने में ही अपने निवेशकों को 161 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया हैं। यदि किसी ने पारस डिफेंस कंपनी के शेयर में 28 मार्च को एक लाख रुपये इन्वेस्ट किये होंगे और 4 जुलाई को बेच दिए होंगे तो उसके एक लाख रुपये करीब 2,60,000 रुपये हो गए होंगे।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ और सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दिया गया हैं। हम अपने आर्टिकल के माध्यम से किसी को भी कोई भी शेयर खरीदने और बेचने का सलाह नहीं देते हैं। कोई भी शेयर खरीदने और बेचने से पहले किसी सेबी रजिस्टर्ड एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर ले।
