Railway Stocks IRFC, RVNL के निवेशकों के लिए खुशखबरी, भारत सरकार खर्च करने जा रही हैं 24657 करोड़, शेयर में आएगी भयंकर तेज़ी

रेलवे PSU स्टॉक निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही हैं। भारत सरकार 8 रेलवे लाइन बिछाने के लिए बहुत बड़ी रकम खर्च करने जा रही हैं। जिसका फायदा रेलवे के स्टॉक्स को मिलने वाली हैं। जिसका असर रेलवे PSU स्टॉक्स पर होगी और इसके शेयर में भयंकर तेज़ी आ सकती हैं।

बीते दिन शुक्रवार को भारत की कैबिनेट की मीटिंग में आठ नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए कुल 24657 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गयी। जिसके बाद से ये उम्मीद लगायी जा रही हैं रेलवे स्टॉक्स में तेज़ी देखने को मिल सकती हैं। वैसे रेलवे स्टॉक्स पिछले एक दो सालो में बहुत ही अच्छे रिटर्न दिए हैं।

RVNL, IRFC सहित रेलवे PSU स्टॉक्स में आ सकती हैं तेज़ी

इस प्रोजेक्ट के मंजूरी से भारतीय रेलवे कंपनियों के स्टॉक में तेज़ी देखने को मिल सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार रेलवे की PSU कंपनी जैसे की RVNL, IRFC, Jupiter Wagons, और ircon इंटरनेशनल सहित रेलवे के PSU स्टॉक्स में तेज़ी देखने को मिल सकती हैं।

भारत सरकार द्वारा मिले इस प्रोजेक्ट की मंजूरी से भारत का रेलवे का विकास तो होगा ही साथ में रेलवे में जो निवेशकों ने इन्वेस्ट किया हैं उनको भी लाभ होगा। रेलवे स्टॉक्स में निवेश करने वालो निवेशकों के लिए यह ख़ुशी की खबर हैं। और उनमे इस गिरते बाजार में एक उम्मीद की किरण भी हैं। आपको बता दे की बीते कुछ दिनों से रेलवे स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही हैं। ऐसे में यह खबर रेलवे के निवेशकों को थोड़ा सुकून दे सकती हैं।

इसे भी पढ़े: इरेडा को लेकर आ रही हैं बड़ी खबरम निवेशकों को सावधान होने की जरुरत।

भारत सरकार खर्च करेगी 24657 करोड़ रुपये

मोदी सरकार भारत में आठ नई रेलवे लाइन बिछाने जा रही हैं। जिसके लिए कुल 24657 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस नई रेलवे प्रोजेक्ट से रेलवे कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और इनका विकास होगा। साथ ही साथ रेलवे की कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों का भी विकास होगा।

इन सात राज्यों को मिलेगा फायदा

भारत सरकार द्वारा मंजूरी दिए गए इस प्रोजेक्ट से भारत के इन सात राज्यों के चौदह जिलों को फायदा मिलेगा और उनके 510 गावों को जोड़ा जायेगा। इन राज्यों की लिस्ट में उड़ीसा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखण्ड, तेलंगाना, और पश्चिम बंगाल हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत रेलवे लाइन में 900 किमी का बढ़ोतरी होगी। और टोटल 510 गावों को जोड़ा जायेगा।

इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 64 रेलवे स्टेशन बनाये जायेंगे और भारत के 510 गावों को रेलवे से जोड़ा जायेगा जिससे कुल 40 लाख आबादी को फायदा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने में करीब 6 से सात वर्षो का समय लगेगा। रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रोजेक्ट 2030 -31 तक पूरा होने की उम्मीद हैं।

इसे भी पढ़े: सुजलॉन एनर्जी के शेयर में आ सकती हैं भयंकर तेज़ी, एक्सपर्ट्स ने दिया खरीदने का सलाह।

रेलवे के स्टॉक्स की थमेगी गिरावट

अभी रेलवे के स्टॉक्स में भरी गिरावट देखने को मिल रही हैं। RVNL में पिछले कुछ दिन में करीब 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी हैं तो वही IRFC में 21 फीसदी की गिरावट आ चुकी हैं। IRFC अपने टॉप प्राइस 229 रुपये से गिराकर अभी 179.79 रुपये पर बंद हुआ हैं। तो वही RVNL भी 647 रुपये से गिरकर अभी 518 रुपये पर ट्रेंड कर रहा हैं। उम्मीद हैं की सोमवार को इन स्टॉक्स में गिरावट थोड़ा थामे। लेकिन दूसरी तरफ अमेरिका में आने वाली मंडी का भी डर हैं। जिससे की पूरी दुनिया के शेयर बाजार पर खतरा मंडरा रहा हैं।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ और सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दिया गया हैं। इस वेबसाइट पर पब्लिश किये गए आर्टिकल के माध्यम से हम किसी को भी कोई भी शेयर खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देते हैं। कोई भी शेयर खरीदने और बेचने से पहले किसी सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार से सलाह जरूर ले।

Leave a Comment