Reliance Power अब हुआ कर्ज मुक्त, चुकाया 800 करोड़ रु का कर्जा, शेयर में लगा अप्पर सर्किट, अभी कीमत हैं मात्र 34 रु

बहुत दिनों से कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर अब कर्ज मुक्त कंपनी बन गयी हैं। इसने अपने 800 करोड़ रुपये का कर्ज चूका दिया हैं। और अब यह स्टैंडअलोन आधार पर कर्ज मुक्त कंपनी बन गयी हैं। और इसका असर अभी से इसके शेयर पर दिखने लगा हैं। जैसे ही यह खबर बाजार को मिली Reliance Power के शेयर में सीधे 5 फीसदी का अप्पर सर्किट लगा गया।

आपको बता होगा की अनिल अम्बानी की कंपनी रिलायंस पावर कई सालो से कर्ज में डूबी हुयी थी और इसके शेयर भी क्रैश हो चुके थे। लेकिन अभी एक खबर आ रही हैं की अनिल अम्बानी की कंपनी रिलायंस पावर अब स्टैण्डअलोन के आधार पर कर्ज मुक्त कंपनी बन गयी हैं। जिसके बाद से इसके शेयर में सीधे 5% का अप्पर सर्किट लग गया। और इसके शेयर की कीमत 31.84 रुपये से उठकर 34.57 रुपये पर चढ़ गया।

Reliance Power ने चुकाया अपना 800 करोड़ रु का कर्जा

बजट से पहले रिलायंस पावर के शेयर में काफी गिरावट देखने को मिल रही थी। लेकिन बजट के बाद से अनिल अम्बानी की इस कंपनी के शेयर में एक उछाल देखने को मिलने लगी। और इसके शेयर मात्र एक सप्ताह में ही 14 फीसदी से अधिक बढ़ गए और लगातार अप्पर सर्किट लगाने लगे।

रिलायंस पावर के शेयर में अप्पर सर्किट लगने का कारण कुछ और नहीं बल्कि इसके कर्जा का चूकना हैं। अनिल अम्बानी की कंपनी रिलायंस पावर ने अपना 800 करोड़ रुपये का कर्जा चूका दिया हैं। जिसके बाद से इसके शेयर में अप्पर सर्किट लगता दिखाई दे रहा हैं।

बजट के दिन 23 जुलाई को रिलायंस पावर के शेयर की कीमत 26.82 रुपये के आस पास थी। और बजट आने के बाद 24 जुलाई को इसके शेयर ने सीधे 5% का अपर सर्किट लगाया और लगातार दो दिन अपर सर्किट लगाया। जिसके बाद इसके शेयर की 26.82 रुपये से बढ़कर सीधे 25 जुलाई को 29.59 रुपये हो गया। और उसके बाद से ही इसके शेयर में बढ़ोतरी देखि जा रही हैं। और 2 अगस्त तक इसके शेयर 26.82 रुपये से बढ़कर 34.57 रुपये तक आ गए हैं।

इसे भी पढ़े: रेलवे की बोगी बनाने वाली इस कंपनी को मिला मुंबई रेलवे विकास कॉर्पोरेशन से 243 करोड़ का आर्डर।

Reliance Power के शेयर में आगे भी रह सकती हैं तेज़ी

शेयर बाजार के एक्सपर्ट के अनुसार रिलायंस पावर के कर्ज मुक्त होने के बाद इन्वेस्टर्स में इसके शेयर को खरीदने की होड़ मची हुयी हैं। जिससे की आगे कुछ समय तक इसके शेयर में ऐसी ही तेज़ी देखने को मिल सकती हैं। और दूसरी बात ये की अभी भारत में रिन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में तेज़ी से ग्रोथ हो रहा हैं तो इसके शेयर में भी ग्रोथ की अपेक्षा की जा सकती हैं।

एक्सपर्ट्स ने कहा की यदि रिलायंस पावर के शेयर 32 रुपये के प्राइस टारगेट से ऊपर जाता हैं तो इसके शेयर में एक और बड़ी रैली देखने को मिल सकती हैं। जो की शुक्रवार को ही रिलायंस पावर के शेयर ने 32 रुपये के सपोर्ट को तोड़कर 34.57 रुपये पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़े: 4 रुपये के इस पेनी स्टॉक को मिला 280 मिलियन रुपये का आर्डर , शेयर पर रखे कड़ी नजर।

पिछले एक साल में दे चूका हैं 89% तक का रिटर्न

वही रिलायंस पावर के शेयर में ये तेज़ी पिछले एक साल से देखि जा रही हैं। रिलायंस पावर के शेयर ने पिछले एक वर्ष में अपने इन्वेस्टर्स को 89 फीसदी से भी अधिक का रिटर्न दे चूका हैं। पिछले साल अगस्त 2023 में इस कंपनी के एक शेयर की कीमत मात्र 16 रुपये के आस पास थी। वही इस साल अगस्त 2024 में इसके शेयर ने 34.57 रुपये का 52 वीक हाई बना दिया हैं। मतलब की इस शेयर में जिसने भी पिछले साल अगस्त में इन्वेस्ट किआ होगा। आज उसके पैसे डबल हो गए होंगे।

वही इस कंपनी का 52 वीक का लो प्राइस 15.53 रुपये हैं तो 52 वीक का हाई प्राइस 34.57 रुपये हैं। जो पिछले दिन 2 अगस्त शुक्रवार को शेयर ने सीधे अप्पर सर्किट लगा कर अपना 52 वीक का नया हाई बनाया था। इस कंपनी का अभी मार्केट कैप्चर 13887 करोड़ रुपये हो चूका हैं। साथ ही इसका प्राइस टू एअर्निंग रेश्यो भी 28.18 हो गया हैं।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दिया गया हैं। हम अपने आर्टिकल के माध्यम से किसी को भी कोई भी शेयर खरीदने और बेचने का सलाह नहीं देते हैं। कोई भी शेयर खरीदने और बेचने से पहले किसी सेबी रजिस्टर्ड शेयर मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले।

Leave a Comment