सिर्फ 3 साल में यह 80 रु का शेयर पंहुचा 783 रुपये पर, एक साल में दे चूका हैं 76 फीसदी का रिटर्न

भारतीय शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक कम्पनिया हैं। अभी पिछले आर्टिकल में हमने देखा की कैसे एक कंपनी ने सिर्फ 10,000 के निवेश पर 150,000 रुपये का डिविडेंड दे दिया हैं। तो अभी हमने एक ऐसी कंपनी को फाउंड किया हैं। जिसने सिर्फ एक साल के अंदर 76 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे चुकी हैं तो साथ में तीन साल के अंदर ही इसके शेयर की कीमत 80 रुपये से बढ़कर सीधे 783 रुपये तक पहुंच गया हैं।

CG Power & Industrial Solutions Limited कंपनी के शेयर ने पिछले तीन साल में 80 रुपये से बढ़कर 783 रुपये तक पहुंच चूका हैं। और अभी भी इसके शेयर में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। इसके शेयर के रिटर्न को देखे तो पिछले एक वर्ष में 76 फीसदी तो पिछले तीन सालो में 850 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया हैं।

3 साल में 80 रु से पंहुचा 783 रु पर

CG Power & Industrial Solutions लिमिटेड के शेयर की कीमत पिछले तीन वर्ष के अंदर ही 80 रुपये से बढ़कर 783 रुपये के प्राइस तक पहुंच चूका हैं। जैसे की 11 अगस्त 2021 को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत मात्र 80.05 रुपये थी। वही इस वर्ष जुलाई 2024 में ही इस कंपनी के शेयर ने 783 रुपये के प्राइस को छू लिया। इस कंपनी के शेयर अपने पिछले सभी हाई को तोड़ते हुए 5 जुलाई 2024 को 783.75 रुपये के प्राइस को छू लिया। मतलब की इस कंपनी के शेयर ने तीन वर्ष से भी कम समय में 80 रुपये से 783 रुपये तक पहुंच गया।

इस कंपनी के शेयर की अभी मौजूदा कीमत करीब 713.20 रुपये के आस पास हैं। दरअसल अभी भारतीय शेयर बाजार में थोड़ी गिरावट चल रही हैं। जिस कारण से इस कंपनी के शेयर में भी थोड़ी गिरावट देखि जा रही हैं। और अभी इस कंपनी के शेयर में अपने हाई से 70 रुपये के करीब निचे आ गया हैं। और अभी इसके शेयर 713 रुपये के आस पास ट्रेंड कर रहा हैं।

इसे भी पढ़े: NHPC के निवेशकों को सावधान रहने की जरुरत, शेयर में आ सकती हैं 47 फीसदी की गिरावट।

पिछले एक वर्ष में दे चूका हैं 76 फीसदी का रिटर्न

वही इस कंपनी के शेयर की पिछले एक वर्ष के डाटा को देखे तो इस कंपनी के शेयर ने पिछले एक वर्ष में अपने शेयर होल्डर्स को 76 फीसदी से भी अधिक का रिटर्न बना कर दे दिया हैं। जैसे की पिछले वर्ष 11 अगस्त 2023 को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत मात्र 403.95 रुपये थी। वही अभी 11 अगस्त 2024 को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 76 फीसदी तक बढ़कर 713.20 रुपये पर ट्रेंड कर रहा हैं।

वही इस कंपनी के पिछले तीन साल का डाटा देखे तो इस कंपनी के शेयर ने पिछले तीन वर्षो में ही 850% से अधिक का रिटर्न दिया हैं। अगस्त 2021 में इस कंपनी के एक शेयर की कीमत लगभग 80 रुपये के आस पास थी। वही अभी इसके शेयर की कीमत 713 रुपये से अधिक हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़े: 6 रुपये के इस शेयर ने दिया 40 रुपये का दमदार डिविडेंड, साथ में शेयर पर 146% का रिटर्न।

कंपनी का फंडामेंटल

वही इस कंपनी के फंडामेंटल को देखे तो अभी इस कंपनी का मार्केट कैप्चर अराउंड 1,08,797 करोड़ रुपये हैं। और इस कंपनी के ROE को देखे तो इसका ROE 28.31% हैं। कंपनी का प्राइस टू एअर्निंग रेश्यो भी लगभग 74.31 गुना हैं। इस कंपनी का डेब्ट टू इक्विटी रेश्यो 0.01 हैं। वही कंपनी का नेट वर्थ वित् वर्ष 2024 के अनुसार 3019 करोड़ रुपये के पास हैं।

कंपनी ने अपने जारी किये गए जून तिमाही के नतीजे में बताया हैं की कंपनी का रेवेन्यू 2261 करोड़ रुपये हैं तो वही प्रॉफिट भी 241 करोड़ रुपये के पास हैं। मतलब की कुल मिलकर कंपनी अभी प्रॉफिटेबल हैं और इसका मार्केट कैप्चर भी एक लाख करोड़ रुपये के पार हैं।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ और सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दिया गया हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम किसी को भी कोई भी शेयर खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते हैं। कोई भी शेयर खरीदने या बेचने से पहले किसी सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार से सलाह जरूर ले।

Leave a Comment