इस स्माल कैप की कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिल रहा आर्डर पर आर्डर, अभी जस्ट मिला हैं 655 करोड़ का आर्डर, शेयर में आ सकती हैं तेज़ी

कंस्ट्रक्शन कंपनी PSP प्रोजेक्ट को आर्डर पर आर्डर मिल रहे हैं। हाल ही में पिछले बुधवार को कंपनी ने एक्सचज को बताया की उसे कई आर्डर मिले हैं। जिनकी टोटल वैल्यू लगभग 655 करोड़ रुपये के पास हैं। आपको बता दे की PSP Projects एक स्माल कैप की कंपनी हैं जिसका अभी मार्केट कैप्चर लगभग 2688 करोड़ रुपये हैं। कंपनी का नेट वर्थ भी अराउंड 801 करोड़ रुपये का हैं।

इस इस छोटे से कंपनी को कई अलग अलग छोटे छोटे प्रोजेक्ट्स मिले हैं जिनकी टोटल आर्डर वैल्यू 654.67 करोड़ रुपये है। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद बुधवार को उसे कंट्रक्शन से सम्बंधित कई छोटे छोटे आर्डर मिले हैं जिनकी कुल वैल्यू लगभग 654.67 करोड़ रुपये हैं। जिसके बाद से अब अनुमान लगाया जा रहा हैं की कल यानि की शुक्रवार को शेयर बाजार खुलने के बाद इसके शेयर में तेज़ी देखने को मिल सकती हैं।

PSP Projects को मिला 654.67 करोड़ का आर्डर

कंपनी ने अपने आर्डर के बारे में बताते हुए कहा की उन छोटे छोटे ऑर्डर्स की लिस्ट में सबसे पहला और बड़ा आर्डर 484.02 करोड़ रुपये का हैं। और इस आर्डर को गुजरात के साणंद में हिमालय के प्रोजेक्ट्स में काम मिला हैं। इस हिमालय के प्रोजेक्ट में कंपनी को सिविल और स्ट्रक्चरल वर्क के लिए काम मिला हैं। जिसको आने वाले 14 महीने में पूरा करना हैं।

इसके अलावा कंपनी को मिला दूसरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट 102 करोड़ रुपये का हैं। और यह प्रोजेक्ट अहमदाबाद में Ninety प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन के लिए मिला हैं। कंपनी ने बताया की यह प्रोजेक्ट उसे LLP से मिला हैं जिसको कंपनी द्वारा 10 महीने में पूरा करना हैं।

इसे भी पढ़े: स्टॉक हो तो ऐसा सिर्फ चार साल में ही एक लाख को बना दिया एक करोड़ से भी अधिक।

इन दो बड़े बड़े आर्डर को छोड़कर कंपनी को और कई छोटे छोटे प्रोजेक्ट्स मिले हैं। जिनकी टोटल आर्डर वैल्यू करीब 67.65 करोड़ रुपये हैं। इसके साथ साथ कंपनी ने एक्सचेंज को बताया की कंपनी को एक होटल और एक सेकेंडरी स्कूल के कंस्ट्रक्शन के लिए भी काम मिला हैं जिसका आर्डर वैल्यू करीब 168.13 करोड़ रुपये हैं। इस प्रकार इस वित् वर्ष में अब तक कंपनी को कुल 889.98 करोड़ रुपये का आर्डर मिले हैं।

शेयर में आ सकती हैं तेज़ी

इस स्माल कैप की कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिले इतने आर्डर से अनुमान लगाया जा रहा हैं की आने वाले समय में इस कंपनी के शेयर में भारी उछाल आ सकती हैं। हालाँकि पिछले दिन बुधवार को कंपनी के शेयर में 2.34 फीसदी की गिरावट देखि गयी हैं। कंपनी के शेयर ने वैसे तो पिछले एक वर्ष में अपने लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स को एक रुपया भी रिटर्न बना कर नहीं दिया हैं। लेकिन अब कंपनी के शेयर में उछाल आने की उम्मीद हैं।

अभी कंपनी के शेयर की मार्केट प्राइस करीब 675.40 रुपये हैं। वही कंपनी के 52 वीक का हाई प्राइस 846 रुपये हैं तो 52 वीक का लो प्राइस 599.90 रुपये हैं। इस कंपनी के शेयर ने पिछले एक वर्ष में 15.78 % का नुकसान हुआ हैं। मतलब की कंपनी के शेयर में पिछले एक वर्ष में 15.78 फीसदी की गिरावट हुयी हैं।

इसे भी पढ़े: ये हैं टॉप पांच ग्रीन एनर्जी के स्टॉक्स जो दे रहा हैं भर भर का रिटर्न।

पिछले तीन साल में दिया हैं 55 फीसदी का रिटर्न

PSP Projects कंपनी के शेयर की कीमत में पिछले तीन वर्ष में कोई खास ग्रोथ नहीं हुआ हैं। कंपनी के शेयर ने पिछले तीन वर्षो में सिर्फ 54.91 फीसदी का रिटर्न दिया हैं। लेकिन अब भारत में हो रहे कंस्ट्रक्शन विकास से एक नई उम्मीद जगी हैं। और ऐसा हो सकता हैं की आने वाले समय में इस कंपनी के शेयर में उछाल देखने को मिले। फ़िलहाल कंपनी के शेयर में गिरावट जारी हैं।

आज से तीन साल पहले तक कंपनी के शेयर की कीमत लगभग 425 रुपये के आस पास थी। वही आज अगस्त 2024 में कंपनी के एक शेयर की कीमत बढ़कर 675 रुपये के आस पास ट्रेंड कर रहा हैं। लेकिन अब इस कंपनी को आर्डर मिल रहे हैं जिससे ये उम्मीद लगाया जा रहा हैं की कंपनी के शेयर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती हैं।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ और सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दिया गया हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम किसी को भी कोई भी शेयर खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देते हैं। कोई भी शेयर खरीदने और बेचने से पहले किसी सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार से सलाह जरूर ले। धन्यवाद।

Leave a Comment