Waree Renewable Technology Limited ने अपने जून 2024 के तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। इस जारी नतीजे में कंपनी का प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले तीन गुना बढ़ा हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कंपनी के शेयर में गिरावट नहीं थम रही हैं। कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में 24 फीसदी से अधिक गिर चुके हैं। वही इस कंपनी के रेवेन्यू में भी अच्छी खासी ग्रोथ हुयी हैं। लेकिन इसके शेयर की कीमत लगातार गिर रही हैं।
आपको बता दे की वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजी लिमिटेड एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी हैं जो मुख्य रूप से सोलर सेक्टर में काम करती हैं। यह एक मल्टीबैगर स्टॉक हैं जिसने अपने शेयर होल्डर्स को करोड़पति बना दिया हैं। यह एक ऐसा स्टॉक हैं जो आज से तीन महीने पहले तक अप्पर पर अप्पर सर्किट लगा रहा था और इसने मात्र पांच साल में ही 50,000 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे दिया था। लेकिन अभी इसके शेयर के दिन कुछ अच्छे नहीं चल रहे हैं। पिछले दो तीन महीने से यह लगातार गिर रहा हैं।
Waree Renewable का प्रॉफिट तीन गुना बढ़ा
वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजी लिमिटेड कंपनी ने अपने फाइनेंसियल ईयर 2025 के पहले तिमाही जून 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। इस जारी किये गए रिजल्ट में कंपनी को कुल 28.16 करोड़ रुपये का फायदा हुआ हैं। वही इस कंपनी का प्रॉफिट पिछले साल जून 2023 के तिमाही में सिर्फ 9.13 करोड़ रुपये ही थे। मतलब देखा जाये तो पिछले एक वर्ष में कंपनी के प्रॉफिट में लगभग तीन गुना से भी अधिक का ग्रोथ हुआ हैं।
यदि हम परसेंटेज में कैलकुलेट करे तो इसका प्रॉफिट पिछले साल के जून 2023 तिमाही के मुकाबले 208.43% की वृद्धि हुयी हैं। इस कंपनी का प्रॉफिट पिछले एक साल में ही 9.13 करोड़ रुपये से बढ़कर सीधे 28.16 करोड़ रुपये हो गए हैं। वही इसका रेवेन्यू भी बढ़ा हैं।
पिछले साल जून 2023 के तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 130 करोड़ रुपये था ,वही इस साल जून 2024 के तिमाही में यह रेवेन्यू बढ़कर 239 करोड़ रुपये हो गए हैं। मतलब की इसके रेवेन्यू में भी पिछले एक साल के मुकाबले 83.84 फीसदी की ग्रोथ हुयी हैं। जो की बहुत ही अच्छी ग्रोथ हैं। लेकिन इतना अच्छा ग्रोथ होने के बावजूद भी कंपनी के शेयर में पिछले तीन महीने गिरावट देखि जा रही हैं।
इसे भी पढ़े: JIO Financial Services के प्रॉफिट में आया भारी गिरावट, शेयर 8% तक लुढ़के।
एक महीने में 24% टुटा कंपनी का शेयर
इस कंपनी के द्वारा जारी किये गए जून तिमाही के नतीजे में देख सकते हैं की कंपनी के प्रॉफिट में तीन गुना से भी अधिक की वृद्धि हुयी हैं। तो वही इसके रेवेन्यू में भी करीब 84 फीसदी की ग्रोथ हुयी हैं। इतनी अच्छी ग्रोथ होने के बावजूद भी कंपनी के शेयर पिछले कुछ तीन महीने से लगातार गिर रहे हैं और पिछले सिर्फ एक महीने में ही कंपनी के शेयर करीब 24 फीसदी तक गिर गए हैं।
7 मई 2024 से ही इस कंपनी के शेयर में गिरावट जारी हैं। सात मई को इस कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर ट्रेंड कर रहा था , उस समय इस कंपनी के एक शेयर की कीमत लगभग 3000 रुपये से अधिक थी और कंपनी लगातार अप्पर सर्किट लगा रही थी। लेकिन मई महीने से ही कंपनी के शेयर में गिरावट देखि जा रही हैं।
और आज पिछले तीन महीने में देखे तो कंपनी के शेयर 3000 रुपये से गिरकर 1600 रुपये पर आ गए हैं। पिछले तीन महीने में ही इस कंपनी के शेयर में 46 फीसदी से अधिक की गिरावट हो चुकी हैं। वही पिछले एक महीने के डाटा को देखे तो पिछले महीने 2 जुलाई को इस कंपनी के एक शेयर की कीमत करीब 2000 रुपये से अधिक थी , वही आज 1 अगस्त को इस कंपनी के शेयर की कीमत 1600 रुपये के आस पास ट्रेंड कर रही हैं।
इसे भी पढ़े: इस पैनी स्टॉक ने एक लाख को बना दिया 688888 रु वो भी सिर्फ चार महीने में।
Waree Renewable का शेयर क्यों गिर रहा हैं
Waree Renewable Technology Limited के फाइनेंसियल इतने अच्छे हैं और कंपनी प्रॉफिटेबल भी और कर्ज मुक्त भी हैं। फिर भी कंपनी के शेयर लगातार तीन महीने से क्यों गिर रहे हैं। आपको बता दे की कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में 1000 फीसदी से भी अधिक का रिटर्न दे चूका हैं। और ऐसे में किसी शेयर के लिए इतना बढ़ना थोड़ा अजीब हैं। जिससे शेयर होल्डर्स को इतने कम समय में इतना प्रॉफिट मिलना बहुत बड़ी बात होती हैं।
वही इस कंपनी ने पिछले पांच साल में ही अपने शेयर होल्डर्स को 50000 फीसदी से से अधिक का रिटर्न दे चुकी थी। जिसके बाद से कंपनी के शेयर में गिरावट शुरू हुयी और आज तक गिरावट जारी हैं। एक्सपर्ट्स की माने तो इस कंपनी के शेयर की गिरने की वजह इसमें प्रॉफ़िट बुकिंग हैं। और साथ ही साथ इस कंपनी का P/E रेश्यो बहुत ही अधिक हैं। अभी इस कंपनी का प्राइस टू एअर्निंग रेश्यो 121.66 गुना हैं , जो की वाकई अधिक हैं।
Disclaimer: StocksNews18.com पर पब्लिश किये गए आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना हैं। इस वेबसाइट पर पब्लिश किये गए आर्टिकल को पढ़कर कोई भी शेयर को खरीदने और बेचने का निर्णय न ले। क्यूंकि हम अपने आर्टिकल के माध्यम से किसी को भी कोई भी शेयर खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देते हैं। कोई भी शेयर खरीदने और बेचने से पहले किसी सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार से सलाह जरूर ले।
